एजुकेशन

JAC Board Compartment Exam 2026: झारखंड बोर्ड ने जारी किया कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा का शेड्यूल, जानें एडमिट कार्ड व गाइडलाइंस

JAC Board Compartment Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। 7 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए देखें गाइडलाइंस।

Image

JAC Board Compartment Exam 2026 (Photo - AI)

JAC Board Compartment Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल पूरक यानी कंपार्टमेंटल तथा इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दी है। जो छात्र वार्षिक परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके थे या अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट हैं, उनके लिए यह परीक्षा किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर क्रमशः 12 और 14 अगस्त 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने संबंधित विद्यालयों के माध्यम से 31 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग

पहली पाली - सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

दूसरी पाली - दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

बता दें कि कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मुख्य थ्योरी परीक्षा से पहले संबंधित स्कूलों में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच संपन्न कराई जाएंगी। इसके लिए और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन 31 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक बोर्ड के पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल

तारीखदिनप्रथम पाली (9:45 AM – 1:00 PM)द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:15 PM)
07 अगस्त 2026शुक्रवारसमाजशास्त्रमनोविज्ञान
08 अगस्त 2026शनिवारभू-विज्ञान, इतिहासइंग्लिश कोर A, हिंदी कोर A, हिंदी कोर B और मातृभाषा
10 अगस्त 2026सोमवारराजनीति विज्ञान, उद्यमितारसायन विज्ञान, गृह विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन
11 अगस्त 2026मंगलवारअर्थशास्त्रगणित/सांख्यिकी
12 अगस्त 2026बुधवारकंप्यूटर विज्ञान, भूगोलजीव विज्ञान, मानव विज्ञान, व्यावसायिक गणित
13 अगस्त 2026गुरुवारभौतिकी, दर्शनशास्त्र, लेखांकनआर्ट्स के लिए वैकल्पिक भाषा, साइंस और कॉमर्स के लिए अतिरिक्त भाषा
14 अगस्त 2026शुक्रवारव्यावसायिकसंगीत

कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा शेड्यूल

तिथि एवं दिनप्रथम पाली(9:45 A.M. – 1:00 P.M.)द्वितीय पाली(2:00 P.M. – 5:15 P.M.)
07.08.2026शुक्रवारवाणिज्य/गृह विज्ञान (9:45 A.M. – 12:30 P.M.)उर्दू
08.08.2026शनिवारहिन्दी 'ए' / 'बी'विज्ञान
10.08.2026सोमवारसंस्कृतसामाजिक विज्ञान
11.08.2026मंगलवारगणितफारसी / उरांव / कुरमाली / उड़िया / हो / पंचपरगनियाँ / संथाली / खोरठा / नागपुरी / बंगला / मुंडारी / खड़िया / अरबी
12.08.2026बुधवारअंग्रेजीसंगीत

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी नियम

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अपना वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड या स्कूल आईडी) लाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ प्रश्न पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना है। बता दें कि नियमों का उल्लंघन करते पाए गए छात्रों का पेपर रद्द किया जा सकता है। इसलिए परीक्षार्थी, पूरी यूनिफॉर्म में, आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीजे, जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य वस्तुओं को न ले जाएं और नियमों का पालन करें।

कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा में अंतर और मार्कशीट का नियम

अक्सर छात्रों के मन में कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा को लेकर भ्रम रहता है, जिसे समझना बेहद जरूरी है। कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 1 या 2 विषयों में अनुत्तीर्ण यानी फेल हुए हैं। इसे पास करने पर आपकी साल खराब होने से बच जाती है। वहीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो पहले से पास हैं, लेकिन अपने अंक बढ़ाना चाहते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article