JAC Jharkhand Board 8th 9th Exam 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं और 9वीं परीक्षा की नई तारीख (JAC 8th 9th Exam 2025) घोषित की है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
JAC 8th 9th Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 10 मार्च 2025 को होगी। वहीं, कक्षा 9वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च और 12 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। कक्षा 9वीं का एडमिट कार्ड 5 मार्च को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेएसी 9वीं एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड किया जा सकेगा।
How to download JAC 9th Admit Card 2025
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 9वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board Exam 2025: आंतरिक मूल्यांकन
झारखंड बोर्ड की ओर से आंतरिक मूल्यांकन के लिए भी तारीख की घोषणा कर दी गई है। सूचना के अनुसार सभी स्कूल दोनों ही कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि 18 मार्च से 30 मार्च 2025 तक परिषद् की वेबसाइट के एग्जाम फॉर्म पोर्टल सेक्शन से ऑनलाइन कर सकेंगे।
