पिता क्लर्क और बेटी बनी IAS ऑफिसर, यूट्यूब से पढ़ाई कर UPSC में रच दिया इतिहास

IAS Akanksha Anand Motivational Inspirational story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना बेहद कठिन माना जाता है। कई अभ्यर्थी वर्षों तक तैयारी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सफलता हर किसी को नहीं मिल पाती। हालांकि, कुछ प्रतिभाशाली उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो सीमित संसाधनों में भी अपने लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. आकांक्षा आनंद ऐसी ही एक मिसाल हैं, जिन्होंने बिना कोचिंग के केवल दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आइए जानते हैं उनके आईएएस बनने के प्रेरणादायक सफर के बारे में।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 6 2026, 11:08 IST
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाImage Credit : Instagram01 / 07

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना बेहद कठिन माना जाता है। कई अभ्यर्थी वर्षों तक तैयारी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सफलता हर किसी को नहीं मिल पाती।

आईएएस आकांक्षा आनंद Image Credit : Instagram02 / 07

आईएएस आकांक्षा आनंद

हालांकि, कुछ प्रतिभाशाली उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो सीमित संसाधनों में भी अपने लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. आकांक्षा आनंद ऐसी ही एक मिसाल हैं।

बिना कोचिंग सफलताImage Credit : Instagram03 / 07

बिना कोचिंग सफलता

आईएएस आकांक्षा आनंद ने बिना कोचिंग के केवल दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। आइए जानते हैं उनके आईएएस बनने के प्रेरणादायक सफर के बारे में।

पिता क्लर्क Image Credit : Instagram04 / 07

पिता क्लर्क

आईएएस आकांक्षा आनंद बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनकी मां टीचर और पिता स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क हैं। आकांक्षा ने पटना वेटनरी कॉलेज ग्रेजुएशन किया। जहां वह गोल्ड मेडलिस्ट थीं। इसी बीच उनकी नियुक्ति वेटनरी ऑफ‍िसर के रूप में सीतामढ़ी में हो गई।

बनना था आईएएस Image Credit : Instagram05 / 07

बनना था आईएएस

वेटनरी ऑफिसर के रूप में उनकी ज्वाइनिंग यूपीएससी इंटरव्यू के समय ही हुई थी। उनके दिमाग में आईएएस बनने का फितूर सवार था और वो इसकी तैयारी में लगी रहीं।

पहली बार में मिली असफलताImage Credit : Instagram06 / 07

पहली बार में मिली असफलता

डॉ. आकांक्षा आनंद ने ग्रेजुएशन के बाद जब पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी तो उन्हें सफलता नहीं मिली। सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में वह प्री की परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं।

205 वीं रैंक Image Credit : Instagram07 / 07

205 वीं रैंक

इसके बाद उन्होंने यूट्यूब वीडियोज का सहारा लिया और उसी से यूपीएससी की तैयारी की। दूसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने 205वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!