एजुकेशन

ISRO Apprentice Recruitment 2026: ISRO में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका, 410 पदों पर आवेदन शुरू

ISRO Apprentice Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए बेंगलुरु स्थित U.R. Rao Satellite Centre (URSC) में कुल 410 अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी।

Image

(Image - isro.gov.in)

ISRO Apprentice Recruitment 2026: अगर आप ISRO में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए बेंगलुरु स्थित U.R. Rao Satellite Centre (URSC) में कुल 410 अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ISRO ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। आवेदन नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ISRO में सीखने और काम करने का शानदार मौका

यह अप्रेंटिसशिप सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम सीखने का अवसर भी है। यहां चुने गए उम्मीदवारों को हाई-टेक माहौल में काम करने का अनुभव मिलेगा, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिल सकती है। ISRO ने भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें योग्यता, पदों का विवरण, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (Academic Performance) के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ISRO फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा। हालांकि, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA) नहीं दिया जाएगा।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू: 29 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे)

ISRO Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

1. सबसे पहले NATS पोर्टल या ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो स्टूडेंट के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।

4. अप्रेंटिसशिप की सूची में U.R. Rao Satellite Centre (URSC), ISRO को खोजें।

5. अपनी योग्यता के अनुसार सही अप्रेंटिसशिप चुनें।

6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

8. सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और भर्ती से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article