एजुकेशन

International Womens Day 2024: आम रसोई से पद्मश्री तक, भारत से अमेरिका तक, जानें भारत की पहली महिला शेफ की कहानी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2024, 01:27 PM IST

International Womens Day 2024: देश की पहली महिला शेफ तरला दलाल हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर जानें भारत की पहली महिला शेफ के बारे में, जिन्हें पदमश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Image

जानें भारत की पहली महिला शेफ की कहानी (photo - TNN)

International Womens Day 2024 Indias First Female Chef Tarla Dalal Inspirational Story: देश की पहली महिला शेफ तरला दलाल का नाम आपने सुना होगा? यदि नहीं तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर जानें कौन हैं भारत की पहली महिला शेफ, जिन्हें उनके काम के लिए दिया गया पदमश्री। आज हर घर की महिलाओं के जहन में तरला दलाल का नाम है। तरला दलाल (Tarla Dalal - India's First Female Chef) न सिर्फ देश की सबसे मशहूर शेफ रह चुकी हैं बल्कि फूड राइटर, कुकबुक की ऑथर भी थीं।

तरला दलाल (Tarla Dalal) इतनी मशहूर शेफ रह चुकी हैं कि उन पर बायोपिक भी रिलीज की गई थी। आइये जानें उनके बारे में

तरला दलाल कौन (Tarla Dalal profile) थीं?

एक होम शेफ, जिसने अपने काम से अपनी पहचान बनाई और देश भर या यूं कहें के दुनियाभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई। उनकी कुकिंग के चर्चे दुनियाभर में होते हैं, हालांकि उन पर मूवी बनने के लिए उन्हें और भी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई, जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने उनका रोल निभाया था।

12 साल की उम्र से शुरू किया खाना बनाना - Tarla Dalal Biography in Hindi

बचपन से कुकिंग का शौक रखने वाली तरला दलाल (India's First Female Chef Tarla Dalal Birth) का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनकी साइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, 12 साल की उम्र से ही तरला दलाल ने खाना बनाना शुरू कर दिया था।

तरला दलाल की एजुकेशन, तरला दलाल की शादी कब हुई थी, तरला दलाल के पति

तरला दलाल ने 1956 में बीए इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद 1960 में तरला दलाल की शादी नलिन दलाल (Tarla Dalal Husband Name) से हो गई, जिसके बाद वे पति के साथ अमेरिका चली गई। लेकिन यहां एक चुनौती थी, उन्हें भारतीय खाना बनाने का शौक था और अमेरिका में इतनी आसानी से भारतीय चीजें उपलब्ध नहीं थी। इसलिए वे अलग-अलग डिश ट्राई करने लगी। उन्होंने इसके लिए कई किताबें पढ़ी और रेसिपी ट्राई की।

शुरू कीं कुकिंग क्लासेज

1966 में तरला दलाल (First Female Chef of India) ने कुकिंग क्लासेज शुरू की। धीरे-धीरे वे प्रसिद्ध होने लगी, और फिर उन्होंने किताबें लिखना शुरू कियां

तरला दलाल को जब मिला पद्मश्री

तरला दलाल को साल 2007 में कुकिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। यह एक बहुत बड़ी बात थी क्योंकि कुकिंग के क्षेत्र में इससे पहले कभी किसी को यह सम्मान नहीं मिला। उनका एक टीवी शो भी आता था उनका शो 'Cook It Up With Tarla Dalal' टीवी पर 3 साल तक चला।

तरला दलाल की मृत्यु

6 नवंबर 2013 को तरला दलाल की हार्ट अटैक से मृत्यु (Tarla Dalal Death) हो गई। इसके बाद 2005 में तरला के पति नलिन दलाल की भी मौत हो गई।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article