North Sentinel Island Facts: भारत में कई ऐसी जगह है, जहां आम लोग नहीं पहुंच पाते हैं। यह जगह देखने में वाकई खूबसूरत हैं लेकिन यहां पहुंचना दुर्लभ होता है। इन सबके बीच एक जगह ऐसी है, जहां जाना सिर्फ मना ही नहीं है, बल्कि कोशिश करना भी जानलेवा साबित हो सकता है। यह जगह भारत की है लेकिन यहां भारतीय भी नहीं जा सकते हैं। यह द्वीप पूरी तरह से बाहरी दुनिया से कटा हुआ है और भारत सरकार ने इसकी 5 किमी के दायरे में भी जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। यूं तो हिंदुस्तान के एक आजाद मुल्क है और आप कहीं भी जा सकते हैं, लेकिन एक आईलैंड है जहां आपका जाना प्रतिबंधित है। भारत सरकार ने खुद यह पाबंदी लगाई है।
हम बात कर रहे हैं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में स्थित नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड की। यहां पर किसी का भी जाना प्रतिबंधित है और जो गया उसका वापस लौटना नामुमकिन है। इस द्वीप में एक ऐसा जनजातीय समुदाय रहा है, जिनका बाहरी लोगों के साथ कोई संपर्क नहीं है और न ही इन्हें बाहरी लोगों के साथ बातचीत करना पसंद है। बाहरी लोगों को देखकर यह आक्रामक हो जाते हैं।
जो गया वो वापस नहीं लौटा
North Sentinel Island दुनिया की सबसे रहस्यमयी और प्रतिबंधित जगहों में से एक है, जहां बाहरी लोगों का जाना लगभग पूरी तरह मना है। फिर भी इतिहास में कुछ लोग वहां पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि अगर नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड में एक बार गए तो फिर आपका कोई अता-पता नहीं रहेगा। नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड सेंटिनलियों के लिए जाना जाता है।

दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह
इस आईलैंड पर आज तक कौन-कौन गया?
- Marco Polo (13वीं सदी)
उन्होंने इस द्वीप के लोगों का जिक्र किया था, हालांकि खुद वहां नहीं उतरे थे।
ब्रिटिश अधिकारी पोर्टमैन द्वीप पर पहुंचे और कुछ लोगों को पकड़कर ले गए, लेकिन बाद में उन्हें वापस छोड़ना पड़ा।
इन्होंने कई बार दूर से संपर्क बनाने की कोशिश की और कुछ सीमित सफलता भी मिली।
सबसे बड़ा रहस्य
इस जनजातीय समुदाय के लोग सदियों से बाहरी दुनिया के संपर्क में नहीं आए हैं। यहां के लोग आज भी बिना कमरों के रहते हैं और शिकार करके अपना पेट भरते हैं। हालांकि, वह भीषण बारिश, तूफान इत्यादि आपदाओं के बावजूद खुद को जीवित कैसे रखते हैं? यह सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है।
