56.7 °C तापमान वाली दुनिया की सबसे गर्म जगह, कहलाती है 'आग का नर्क'

Trending GK Quiz Which is the hottest place in the world Death Valley mojave desert facts: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और धीरे धीरे तापमान अपना रंग दिखाना शुरू कर चुका है। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन जब बात सबसे गर्म स्थान की आती है तो सोचकर रूह कांप जाती है। इसे अक्सर ‘आग का नर्क’ कहा जाता है, क्योंकि यहां का तापमान इंसानों के लिए बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। जानें दुनिया की सबसे गर्म जगह कौन सी है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 7 2026, 12:21 IST
​शुरू हुआ गर्मी का मौसमImage Credit : CANVA01 / 07

​शुरू हुआ गर्मी का मौसम

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और धीरे धीरे तापमान अपना रंग दिखाना शुरू कर चुका है। भारत में कई शहर ऐसे हैं जहां तापमान 50 डिग्री तक भी चला जाता है। हीट वेब के चलते लोगों की जान तक चली जाती है।

दुनिया की सबसे गर्म जगहImage Credit : CANVA02 / 07

दुनिया की सबसे गर्म जगह

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां गर्मी अपने चरम पर होती है, लेकिन जब बात सबसे गर्म स्थान की आती है तो सोचकर रूह कांप जाती है। इसे अक्सर ‘आग का नर्क’ कहा जाता है।

आग का नर्क Image Credit : CANVA03 / 07

आग का नर्क

कैलिफोर्निया की डेथ वैली (मोजावे रेगिस्तान) पृथ्वी पर अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज करने के लिए मशहूर है। यहां 10 जुलाई 1913 को 56.7 डिग्री सेल्सियस (134°F) तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जिसे आज भी विश्व का आधिकारिक उच्चतम तापमान माना जाता है।

दुनिया का सबसे गर्म शहर Image Credit : CANVA04 / 07

दुनिया का सबसे गर्म शहर

गर्मियों में यहां आमतौर पर तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। दुनिया के सबसे गर्म आबादी वाले शहर की बात करें तो अहवाज का नाम है। 2017 में यहां लगभग 54 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया था, जिससे यह दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया।

ये जगहें हैं सबसे गर्म Image Credit : CANVA05 / 07

ये जगहें हैं सबसे गर्म

दुनिया की सबसे गर्म जगह का खिताब मुख्य रूप से डेथ वैली के पास है, जबकि सबसे गर्म शहर अहवाज़ और सबसे गर्म सतही क्षेत्र दश्त-ए-लूत माने जाते हैं।

क्यों हैं ये गर्म शहर Image Credit : CANVA06 / 07

क्यों हैं ये गर्म शहर

इन स्थानों पर अत्यधिक गर्मी के पीछे कई कारण हैं। कम नमी, सूखा वातावरण, और भौगोलिक संरचना इन्हें गर्म बनाती हैं। डेथ वैली समुद्र तल से नीचे स्थित है, जिससे वहां गर्मी अधिक फंस जाती है।

दश्त-ए-लूत (Lut Desert) भी है गर्म Image Credit : CANVA07 / 07

दश्त-ए-लूत (Lut Desert) भी है गर्म

इसके अलावा, दश्त-ए-लूत (Lut Desert) को सैटेलाइट डेटा के आधार पर पृथ्वी की सबसे गर्म सतह माना जाता है। नासा के आंकड़ों के अनुसार, यहां सतह का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!