भारत में बस से सफर करना काफी सरल और सुलभ साधनों में से एक है। हर किसी ने कभी न भी बस से यात्रा की ही होगी। भारत में बस यातायात का प्रमुख साधन है।
आज बस सेवाएं इतनी आधुनिक और आरामदायक हो चुकी हैं कि अब हजारों किलोमीटर की लंबी दूरी भी बिना ज्यादा थकान के तय की जा सकती है।
इस बीच जानते हैं कि भारत का सबसे लंबा बस रूट कौन स है जिसकी दूरी करीब 1950 किलोमीटर है। देश में कई लंबी दूरी के बस रूट संचालित होते हैं, लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे लंबे बस रूट के बारे में बताएंगे!
माना जाता है कि बेंगलुरु से जोधपुर की बस यात्रा भारत में सबसे लंबी यात्रा में से एक है। 1950 किमी के इस रूट को कवर करने में 37 घंटे लगते हैं। इस यात्रा में बस मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और अन्य शहरों से होकर गुजरती है। यह बस रूट राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से होकर गुजरता है।
वहीं, मुंबई से कोलकाता की दूरी लगभग 1900 किलोमीटर की है। इस रूट पर चलने वाली बस को सफर तय करने में 33 घंटे का समय लगता है।
लंबी दूरी की यात्रा पर बस से सफर करने का अपना एक रोमांच है। लंबी दूरी की यात्रा पर बस से सफर करने का अपना एक रोमांच है। मुंबई से दिल्ली की दूरी 1400 किलोमीटर है, यहां पर बस से ट्रैवल करने में पूरे 24 घंटे का समय लग जाता है।
बस का सफर आपको अलग-अलग कस्बों, शहरों और नए नए रास्तों पर लेकर जाता है जोकि एक अनुभव बनता है।