एजुकेशन

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025, Indian Bank Apprentice Vacancy 2025: इंडियन बैंक ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती (Indian Bank Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Bank Apprentice Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आप इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर निकाली वैकेंसी

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025, Indian Bank Apprentice Vacancy 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती (Indian Bank Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Bank Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 है। यहां आप इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इंडियन बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि यहां पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले indianbank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएग।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Indian Bank Apprentice Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

इंडियन बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां एक एक मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article