एजुकेशन

Indian Army Agniveer Result 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

Indian Army Agniveer Result 2025 (Photo Credit: Canva)

Indian Army Agniveer Result 2025 Date: अग्निवीर रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

भारतीय सेना की ओर से अग्निवीर परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया सहित कुल 13 भाषाओं में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download Agniveer Result 2025

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर अग्निवीर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Army Aginveer Bharti 2025: कब होगा फिजिकल टेस्ट

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। शेड्यूल के मुताबिक फिजिकल टेस्ट के लिए रैली भर्ती 8 एवं 9 नवंबर 2025 को प्रस्तावित है। बता दें कि जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए न्यूनतम लंबाई 169 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article