joinindianarmy.nic.in, Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Released at joinindianarmy.nic.in: भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025: भारतीय सेना ने अग्निवीर जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्रवेश टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अग्निवीर जीडी परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई, 2025 तक 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे। भारतीय सेना ने आगे बताया कि अन्य श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 18 जून, 2025 को जारी किए जाएंगे।
बता दें कि अग्निवीर परीक्षा और एडमिट कार्ड शेड्यूल के मुताबिक ट्रेड्समैन के लिए 18 जून, अग्निवीर टेक के 19 जून, अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वीं के लिए 23 जून, अग्निवीर जीडी महिला सैन्य पुलिस के 23 जून को प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड होंगे।
Indian Army Agniveer Admit Card Download
चरण 1: सीधे लिंक पर जाएं: joinindianarmy.nic.in/BRAVOUserLogin.htm
चरण 2: उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा सबमिट करें
चरण 3: ज्वाइन इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 4: इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए सेव कर लें
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Download Direct Link पर क्लिक करें।
अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2025 एक्टिव हो गया है। जिसे ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। अग्निवीर एडमिट कार्ड निकालने के लिए अगर आप अपने लॉगइन पासवर्ड की जानकारी भूल गए हैं, तब भी आप अपना प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं। आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर की मदद लेनी होगी।
