India Post GDS Result 2023 की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। इन परिणामों को indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा। वैसे अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट तिथि की जानकारी नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, India Post GDS Result 2023 की घोषणा इन्हीं दिनों में कभी भी की जा सकती है।
India Post GDS Result 2023 की घोषणा के साथ साथ राज्यवार मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहें क्योंकि यह रिजल्ट्स 1 से 2 मार्च को जारी किए जाने की संभावना है। इन रिजल्ट्स के लिए आप यहां दी गई वेबसाइट के अलावा indiapost.gov.in को भी विजिट कर सकते हैं।
पीडीएफ रूप में होगा इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 का परिणाम
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा और पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम होंगे।
सभी सर्किलों के लिए जारी होंगे रिजल्ट
इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित सभी सर्किलों के लिए जारी किए जाएंगे।
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक
- इस साइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स' टैब पर क्लिक करें, फिर उस क्षेत्र पर क्लिक करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट पीडीएफ 2023 डाउनलोड करें और अपने नाम को सर्च करें।
इस भर्ती अभियान के जरिये Gramin Dak Sevak के 40,889 पदों को भरा जाएगा।
