India Post GDS First Merit List 2026 Kab Aayega: इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (India Post GDS First Merit List) खबर है। भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए जल्द ही सर्कल वाइज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12 से 15 अक्टूबर तक इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेरिट लिस्ट आने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
बता दें इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 23,757 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। मेरिट लिस्ट आने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए इस आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।
India Post GDS First Merit List 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
India Post GDS Result 2026 या फिर India Post GDS 1st Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट
खास बात यह है कि यहां ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। यहां 10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट अपलोड करना होता है। बाद में इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
India Post GDS First Merit List 2026 Kab Aayega: कब आ सकती है मेरिट लिस्ट
आमतौर पर भारतीय डाक विभाग आवेदन के आखिरी तारीख के बाद 20 से 22 दिनों के भीतर पहली मेरिट लिस्ट जारी करता है। जीडीएस जनवरी 2026 भर्ती के दौरान आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 थी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 12 से 15 अक्टूबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
