एजुकेशन

India Post GDS 2nd Merit List 2024: जारी हुई इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

India Post GDS 2nd Merit List 2024 Pdf Download: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2024 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in के अलावा इस खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं, साथ ही जानें चुने गए ग्रामीण डाक सेवकों को कितनी सैलरी मिलेगी।

Image

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट

India Post GDS 2nd Merit List 2024 Pdf Download: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2024 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट ऑफिस ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर को छोड़कर सभी सर्किल के नतीजे जारी कर दिए हैं। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-indiapostgdsonline.gov.in पर या नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर होस्ट की गई अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के रिजल्ट जारी नहीं किए गए हैं क्योंकि इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। अधिसूचना में लिखा है 'DS Online Engagement Schedule, July-2024 : List-I of Shortlisted Candidates Published for all Circles (Except Haryana & Jammu Kashmir as Model Code of Conduct is in Force at these states)'

कब जारी हुई थी पहली मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक विभाग ने 19 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की और इस सूची में चुने गए उम्मीदवारों को 3 सितंबर तक अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे और दूसरी मेरिट सूची में चुने गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 6 सितंबर है।

44,228 ग्रामीण डाक सेवकों की होगी भर्ती

भारतीय डाक विभाग देश भर के 23 सर्किलों में 44,228 ग्राम डाक सेवक (जीडीएस) रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। चुने गए उम्मीदवारों को डाक विभाग के विभिन्न कार्यालयों में ग्रामीण डाक सेवक (शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

ग्रामीण डाक सेवकों की सैलरी, India Post GDS Salary

जीडीएस को समय से संबंधित निरंतरता भत्ता (Time Related Continuity Allowance) के रूप में पारिश्रमिक दिया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीपीएम के लिए टीआरसीए स्लैब 12,000/- रुपये से 29,380 रुपये के बीच है, जबकि एबीपीएम/जीडीएस के पदों के लिए टीआरसीए स्लैब 10,000/- रुपये से 24,470 रुपये के बीच है। जीडीएस कुछ अन्य भत्ते और सामाजिक सुरक्षा लाभों के भी हकदार हैं, जिनमें जीडीएस ग्रेच्युटी और सेवा मुक्ति लाभ योजना (नियमित कर्मचारियों पर लागू नई पेंशन योजना के समान) शामिल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article