Independence Day Speech In Hindi 2025 (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण): चलो फिर से वो नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में जो थी ज्वाला वो याद कर लें...इस बार 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Speech In Hindi) मनाया जाएगा। यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए बेहद खास है। यही वह दिन है जब लगभग 200 वर्षों बाद भारत देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद (Independence Day Speech) हुआ था। यह ना केवल महज उत्सव है बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया (Independence Day 2025 Speech In Hindi) जाता है।
इस अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और देशवासियों को संबोधित किया जाता है। साथ ही स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। तिरंगा यात्रा निकाली (Swatantra Diwas Par Bhashan) जाती है। बच्चे पतंगबाजी करते हैं। आजादी का यह दिन भारतवर्ष में बड़ धूम के साथ मनाया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं। यहां पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, इंडिपेंडेंस डे पर स्पीच।
Independence Day Speech In Hindi 2025: ऐसे करें भाषण की शुरुआत
यदि आप चाहते हैं कि आपका भाषण शुरू होते ही तालियों के गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठे तो अपने स्पीच की शुरुआत किसी देशभक्ति पंक्ति या कविता से करें। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करना ना भूलें। इस दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज व जोश होना चाहिए।
नन्हे - नन्हे प्यारे - प्यारे, गुलशन को महकाने वाले
सितारे जमीन पर लाने वाले, हम बच्चे है हिंदुस्तान के
नए जमाने के दिलवाले, तूफ़ानो से ना डरने वाली
कहलाते हैं हिम्मत वाले, हम बच्चे है हिंदुस्तान के
चलते है हम शान से, बचाते हैं हम द्वेष से
आन पे हो जाएँ कुर्बान, हम बच्चे है हिंदुस्तान के।
- अज्ञात
प्यारा प्यारा मेरा देश,
सबसे न्यारा मेरा देश।
दुनिया जिस पर गर्व करे,
वो जगमग सितारा मेरा देश।
गंगा जमुना की माला का,
फूलों वाला मेरा देश।
अंतरिक्ष में ऊंचा जाता मेरा देश,
प्यारा प्यारा मेरा देश।
इतिहास में बढ़ चढ़ कर,
नाम लिखाए मेरा देश।
नित नए चेहरों में,
मुस्कानें लाता मेरा देश।।
जय हिंद... जय भारत
- अज्ञात
Independence Day Speech In Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे आसान व दमदार भाषण
माननीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण, मेरे सहपाठियों और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को मेरा सादर नमस्कार। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारी स्वतंत्रता, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। यह दिन उत्साह, सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाया जाता है। यही वह दिन है डब भारत करीब 200 वर्षों बाद अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इस दिन भारत के प्रधामंत्री लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्रगान के बाद देश को संबोधित करते हैं। ध्यान रहे भाषण के दौरान इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करना ना भूलें। साथ ही आजादी के महानायक महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रानी लक्ष्मीबाई आदि स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।
