एजुकेशन

ड्राइवर पिता के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराया 18 लाख का ऑफर, अब KBC में 50 लाख जीत रचा इतिहास

कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन शुरू हो चुका है और हाल ही में हॉट सीट पर बैठे IIT टॉपर योगेश साहू। छत्तीसगढ़ से आने वाले योगेश साहू यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में 18 लाख रुपये का ऑफर ठुकरा दिया।

Image

केबीसी 18 में हॉट सीट पर बैठे योगेश साहू

IIT Topper Yogesh Sahu won 50 lakh in kbc: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन शुरू हो चुका है और हाल ही में हॉट सीट पर बैठे IIT टॉपर योगेश साहू। छत्तीसगढ़ से आने वाले योगेश साहू यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट में 18 लाख रुपये का ऑफर ठुकरा दिया। अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में 23 साल के योगेश साहू हॉट सीट पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले योगेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और IIT बॉम्बे के टॉपर भी रह चुके हैं। आईआईटी बॉम्बे से शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से सहायता प्रदान की गई थी।

IAS बनने का सपना

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट में दाखिला मिल गया था। जिससे बिग बी बहुत प्रभावित हुए। योगेश ने जानकारी दी कि उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 18 लाख रुपये वाले पैकेज की नौकरी नहीं ली, क्योंकि वे यूपीएससी की तैयारी करना चाहते थे। योगेश के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और महज 20 हजार रुपये कमाते हैं। उन्होंने अपने पिता से कहा कि यह नौकरी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकती है, लेकिन उनका UPSC का सपना खुल जाएगा। योगेश का कहना है कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है।

टॉपर रहे हैं योगेश साहू

योगेश साहू ने पहले ही अटेम्प्ट में जेईई क्रैक कर आईआईटी में दाखिला पाया था। इतना ही नहीं वह स्कूल लाइफ में भी टॉपर्स में से एक रहे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा में वह 98 फीसदी अंक पाकर राज्य में सेकेंड टॉपर रहे थे। योगेश ने शुरुआती पढ़ाई डीएवी कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की थी। योगेश का कहना था कि जब अपने पिता को गाड़ी से निकलते लोगों को सलाम करता देखते थे तो उन्होंने कलेक्टर बनने की ठानी। अब वह यूपीएससी क्रैक कर IAS की नौकरी चाहते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article