JAM 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने मास्टर्स के लिए आयोजित होने वाले 'जॉइंट एडमिशन टेस्ट' (JAM 2027) के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। देश के प्रमुख संस्थानों में साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक अहम जानकारी है। बता दें कि एडमिशन के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी की है। आईआईटी-के द्वारा इस संबंध में इंफॉर्मेशन ब्रोशर इसी महीने 22 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। आइए एक नजर डालें महत्वपूर्ण तिथियों पर।
JAM 2027 की महत्वपर्ण डेट्स

JAM 2027 (Photo - AI)
कब जारी होगा जैम 2027 परीक्षा का परिणाम
देशभर की प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों में एमएससी तथा अन्य मास्टर्स कोर्सेज में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा के सफल होने के बाद आईआईटी-के द्वारा रिजल्ट की घोषणा 18 मार्च को करीब एक महीने बाद कर दी जाएगी। उससे पहले आंसर की जारी की जाएगी और उस पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
JAM 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2027) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं -
- इस बार परीक्षा केवल भारत के भीतर बने सेंटरों पर ही होगी। IIT खड़गपुर ने स्पष्ट किया है कि JAM 2027 के लिए कोई भी इंटरनेशनल एग्जाम सेंटर नहीं बनाया जाएगा।
- यह प्रवेश परीक्षा 8 प्रमुख IIT जोन यानी IISc बेंगलुरु, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और IIT रुड़की के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
- फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के परीक्षा शहरों का विकल्प चुनना होगा। सेंटरों का आवंटन सीटों की उपलब्धता और व्यवस्था पर निर्भर करेगा, इसलिए शहर का चुनाव ध्यानपूर्वक करें।
- JAM स्कोर के जरिए विभिन्न IITs और प्रतिभागी संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम की लगभग 3,000 सीटों पर एडमिशन मिलेगा।
- परीक्षा में सफलता पाने के अलावा उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान और कोर्स की तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया व आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
इन विषयों की होगी परीक्षा
| बायोटेक्नोलॉजी |
| रसायन विज्ञान |
| अर्थशास्त्र |
| भू-विज्ञान |
| गणितीय सांख्यिकी |
| गणित |
| भौतिकी |
JAM 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ब्लड ग्रुप
- राष्ट्रीयता
- निवास पता
- जन्म प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट का पहला पेज
- स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC - जिसमें राष्ट्रीयता का उल्लेख हो)
- किसी अधिकृत सरकारी एजेंसी द्वारा जारी राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- वैध डिग्री की पहले और दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट
- तीसरे और चौथे सेमेस्टर की मार्कशीट
- पांचवें और छठे सेमेस्टर की मार्कशीट
- सातवें और आठवें सेमेस्टर की मार्कशीट
- नौवें और दसवें सेमेस्टर की मार्कशीट
- डिग्री सर्टिफिकेट या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट
- पूरी तरह से भरा हुआ JAM 2026 डिक्लेरेशन फॉर्म।
- आरक्षण / श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र
नोट - यदि सभी वर्षों/सेमेस्टरों की कंबाइंड मार्कशीट उपलब्ध है, तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं।
इस वेबसाइट से कर पाएंगे आवेदन
2027 में आयोजित होने वाली जैम परीक्षा के लिए छात्र अब लॉन्च हुई नई वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। परीक्षा के संबंध में जारी होने वाल ब्रोशर भी इसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। परीक्षा और उससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार jam.iitkgp.ac.in पर नजर बनाएं रखें।
