एजुकेशन

IIT JAM Registration 2025: आईआईटी जैम 2026 परीक्षा के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, इस दिन होगी परीक्षा

IIT JAM Registration 2025 Last Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी (IIT JAM Regitration 2025) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

IIT JAM Registration 2025 Last Date: आईआईटी जैम 2026 के लिए आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

IIT JAM Registration 2025 Last Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के मास्टर्स स्तर की प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) के लिए आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी (IIT JAM Registration Last Date) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साइंस, टेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

IIT JAM Exam Date 2025: कब होगी आईआईटी जैम 2026 की परीक्षा

बता दें इस वर्ष आईआई जैम (IIT JAM 2026) की परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में निर्धारित होगी। जिसमें रसायन विज्ञान (Chemistry), अर्थशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), भूविज्ञान (Geology), गणित, मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स (Mathematical Statistics) से सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

IIT JAM Registration 2025 Last Date To Apply: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIT JAM 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

IIT JAM Exam Date: कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा

आईआईटी जैम 2026 की परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। जिसमें सात टेस्ट पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर में तीन प्रकार एमसीक्यू, एमएसक्यू और एनएटी यानी संख्यात्मक उत्तर प्रकार वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article