एजुकेशन

IIM CAT Result 2024 Released: घोषित हुआ आईआईएम कैट परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IIM CAT Result 2024 Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने कॉमन एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर (IIM CAT Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (IIM CAT Result 2024) सकते हैं। यहां देखें आईआईएम सीएटी परीक्षा का रिजल्ट।

Image

IIM CAT Result 2024 Released: यहां देखें आईआईएम सीएटी परीक्षा का रिजल्ट

IIM CAT Result 2024 Released: आईआईएम कैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IIM CAT Result 2024) खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा का परिणाम घोषित कर (IIM CAT Result) दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया (IIM CAT Result 2024 Official Website) गया है। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IIM CAT Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें कि कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन पालियों में निर्धारित थी। इसके लिए करीब 3.29 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

IIM CAT Result: इतने छात्रों के 100 पर्सेंटाइल मार्क्स

देशभर के करीब 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिसमें से एक महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाईल मार्क्स प्राप्त किए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IIM CAT Result 2024 Check Here

  • सबसे पहले IIM की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IIM CAT Result 2024 Released लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IIM CAT Result 2024: मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र

बता दें इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार देश के विभिन्न मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं। यहां रैंक के आधार पर कॉलेज का आवंटन किया जाता है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने वालों के लिए देशभर में 21 आईआईएम और 1000 से अधिक अन्य एमबीए संस्थान हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article