IIM CAT Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बेहद अहम खबर है। आईआईएम की तरफ से आयोजित होने वाले CAT 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2025 है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक इसके लिए अप्लाई नहीं किया है, वे लास्ट डेट से पहले-पहले अप्लाई कर लें। रजिस्ट्रेशन केवल ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac से ही किए जाएंगे।
इससे पहले 13 सितंबर 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट थी। बाद में इसे बढ़ाकर 20 सितंबर 2025 कर दिया गया। वहीं एडमिट कार्ड 5 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। ऐसे में तारीख का आगे बढ़ना छात्रों के लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। फीस की बात करें तो SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 1300 रुपये फीस भरनी होगी। अन्य उम्मीदवारों के लिए फीस 2600 रुपये है।
CAT 2025 के आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डीटेल्स भरें और खुद को रजिस्टर करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भर लें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फिर फीस जमा करें।
- सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी अच्छी तरह से क्रॉस चेक कर लें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
- फ्यूचर के लिए अपने पास इसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
