एजुकेशन

​JEE एग्जाम में 1000 के अंदर रैंक लाने वालों के लिए खुशखबरी, ये संस्थान दे रहा 100 फीसदी स्कॉलरशिप

IIIT Delhi Scholarship Scheme 2024: इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए कई सारी स्कॉलरशिप स्कीम का ऐलान किया है। आईआईआईटी दिल्ली ने AIR 1000 तक जेईई रैंक धारकों के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

Image

IIIT Delhi Scholarship

IIIT Delhi Scholarship Scheme 2024: देशभर के लाखों छात्र अच्छे संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना देखते हैं। हालांकि, इन संस्थानों में एडमिशन पाने के लिए देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक जेईई क्रैक करना पड़ता है। वहीं, एडमिशन मिल भी जाए तो कई स्टूडेंट्स के लिए महंगी फीस भी एक समस्या बन जाती है। ऐसे में इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIIT-Delhi) ने बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए कई सारी स्कॉलरशिप स्कीम (IIIT-Delhi Scholarship) का ऐलान किया है। आईआईआईटी दिल्ली ने AIR 1000 तक जेईई रैंक धारकों के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप की घोषणा की है।

चेयरमैन स्कॉलरशिप

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के स्कॉलरशिप स्कीम की शुरुआत की है। इनमें से एक चेयरमैन स्कॉलरशिप भी है। चेयरमैन स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को जेईई मेन्स रैंक के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिन छात्रों की रैंक 1000 से कम होगी, उन्हें 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिलेगी। वहीं, 1000 से 2000 रैंक वाले छात्रों को ट्यूशन फीस की 50 फीसदी स्कॉलरशिप मिलेगी।

वीमेन एम्पावरमेंट स्कॉलरशिप इन STEAM एजुकेशन

आईआईआईटी दिल्ली ने 'वीमेन एम्पावरमेंट स्कॉलरशिप इन STEAM एजुकेशन ' (WESSE) भी शुरू किया है। इसका उद्देश्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक स्कोर के साथ ही शीर्ष 100 महिला उम्मीदवारों में स्थान प्राप्त करना होगा और आईआईआईटी दिल्ली के किसी भी बी.टेक कार्यक्रम में में प्रवेश प्राप्त करना होगा।

आईआईआईटी दिल्ली मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप

आईआईआईटी दिल्ली अपने दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों को भी आईआईआईटी दिल्ली मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप प्रदान करता है। यह स्कॉलरशिप ऐसे छात्रों के लिए हैं, जो कि नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत लाभार्थी हैं। वहीं, संस्थान ने फास्ट रिटेलिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए फास्ट रिटेलिंग जापान के साथ भागीदारी भी की है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article