IGNOU June TEE 2025 Hall Ticket Download: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में स्टेप बाय स्टेप एडमिट कार्ड जारी करने का तरीका बताया गया है, जानें कब है परीक्षा
गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 2 जून 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इस परीक्षा की तिथि को बदल दिया गया था, उम्मीदवार यहां से नई तिथि देखें
IGNOU June TEE 2025 Exam Date, कब है परीक्षा
अब इस परीक्षा का आयोजन 12 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। जिन लोगों ने IGNOU June TEE 2025 Exam Form भरा है, वे ध्यान दें, परीक्षा पेन और पेपर और कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
IGNOU June TEE 2025 How to Download
इग्नू टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉला करें:-
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं
- अपने 10 अंकों के नामांकन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें
- हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें।
सुबह की शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर निम्नलिखित विवरण अवश्य अंकित होने चाहिए:
- छात्र का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा समय
- विषय विवरण
- रोल नंबर
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले हॉल टिकट का प्रिंटआउट लेना होगा तथा हॉल टिकट पर अंकित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र के पते पर रिपोर्ट करना होगा।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
