एजुकेशन

IDBI Bank JAM Result 2025 idbibank.in पर घोषित, जानें कैसे होगा चयन

IDBI Bank JAM Result 2025 Download: आईडीबीआई बैंक ने जेएएम परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM), ग्रेड “O”: 2025-26 लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख से जान सकेंगे कि आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा

Image

आईडीबीआई बैंक जैम रिजल्ट 2025 जारी

IDBI Bank JAM Result 2025 Download: आईडीबीआई बैंक ने जेएएम परीक्षा का परिणाम आज 8 जुलाई जारी कर दिया है, जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM), ग्रेड “O”: 2025-26 लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 8 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 200 सवाल पूछे गए थे और कुल 200 अंक थे। परीक्षा 120 मिनट तक चली थी। अब उम्मीदवार इस लेख से जान सकेंगे कि उनका चयन कैसे किया जाएगा

कुल कितने पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 676 जूनियर सहायक प्रबंधकों की नियुक्ति की जाएगी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

IDBI Bank JAM Result 2025: How to Check

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  • करेंट ओपनिंग पर क्लिक करें और फिर IDBI Bank JAM Result 2025 Link पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

कैसा होगा चयन

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और भर्ती पूर्व चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। न्यूनतम योग्यता अंक बैंक द्वारा उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर तय किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को ओटी के प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक प्राप्त करने और साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए न्यूनतम कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article