एजुकेशन

ICSI CSEET Admit Card 2026: जारी हुए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम के एडमिट कार्ड, icsi.edu से करें डाउनलोड

ICSI CSEET Admit Card 2026 Download Link Active @icsi.edu: इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Image

ICSI CSEET Admit Card 2026

ICSI CSEET Admit Card 2026 Download Link Active: इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu से CSEET June 2026 Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने 17-अंकों वाले रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, ICSI CSEET परीक्षाएं 1, 2, 3 और 4 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपने ICSI एडमिट कार्ड 2026 के साथ सरकार द्वारा जारी एक वैध फोटो ID प्रूफ ले जाना ज़रूरी है।

CSEET Admit Card June 2026 Step to Download

ICSI एडमिट कार्ड जून 2026 कैसे डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: icsi.edu पर जाएं। Student
  • होमपेज पर, उपलब्ध Latest@ICSI लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, CSEET, Executive & Professional June 2026 Examination के लिए Download E-Admit Card लिंक पर टैप करें।
  • अपना 17-अंकों वाला रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • ICSI एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए सेव कर लें।

ICSI CSEET June Admit Card 2026 पर इन जानकारी को क्रॉस चेक करना है जरूरी:

उम्मीदवारों को हॉल टिकट पर दी गई नीचे लिखी जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए।

  • परीक्षा देने वाले का नाम
  • एनरोलमेंट नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का पता

CSEET June 2026 Exam

Executive और Professional प्रोग्राम के लिए परीक्षा की तारीख और समय देखें। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022)

1 जून, 2026 (सोमवार): न्यायशास्त्र, व्याख्या और सामान्य कानून (ग्रुप 1)

2 जून, 2026 (मंगलवार): पूंजी बाजार और प्रतिभूति कानून (ग्रुप 2)

3 जून, 2026 (बुधवार): कंपनी कानून और अभ्यास (ग्रुप 1)

4 जून, 2026 (गुरुवार): आर्थिक, वाणिज्यिक और बौद्धिक संपदा कानून (ग्रुप 2)

5 जून, 2026 (शुक्रवार): व्यवसाय की स्थापना, औद्योगिक और श्रम कानून (ग्रुप 1)

6 जून, 2026 (शनिवार): कर कानून और अभ्यास (ग्रुप 2)

7 जून, 2026 (रविवार): कॉर्पोरेट लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन (ग्रुप 1)

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022)

1 जून, 2026 (सोमवार): पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) – सिद्धांत और अभ्यास (ग्रुप 1)

2 जून, 2026 (मंगलवार): रणनीतिक प्रबंधन और कॉर्पोरेट वित्त (ग्रुप 2)

3 जून, 2026 (बुधवार): प्रारूपण, अभिवचन और उपस्थिति (ग्रुप 1)

4 जून, 2026 (गुरुवार): कॉर्पोरेट पुनर्गठन, मूल्यांकन और दिवाला (ग्रुप 2)

5 जून, 2026 (शुक्रवार): अनुपालन प्रबंधन, ऑडिट और उचित जांच (ग्रुप 1)

6 जून, 2026 (शनिवार): वैकल्पिक 2 (ओपन बुक परीक्षा, ग्रुप 2)

  1. मध्यस्थता, सुलह और समझौता
  2. वस्तु एवं सेवा कर (GST) और कॉर्पोरेट कर योजना
  3. श्रम कानून और अभ्यास
  4. बैंकिंग और बीमा – कानून और अभ्यास
  5. दिवाला और दिवालियापन – कानून और अभ्यास

7 जून, 2026 (रविवार): वैकल्पिक 1 (ओपन बुक परीक्षा, ग्रुप 1)

  • CSR और सामाजिक शासन
  • इंटरनेल और फोरेंसिक ऑडिट
  • इंटेल्लेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स् – लॉ एंड प्रैक्टिस
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी – लॉ एंड प्रैक्टिस
  • एडवांस्स डायरेक्ट टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस
  • IFSCA – रेगुलेशन, लिस्टिंग और कॉम्पिलिएंस
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article