ICAR Round 1 Counselling Result 2026: इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) आज यानी 31 जुलाई 2026 को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट (ICAR Round 1 Counselling Result 2026) घोषित करेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीट अलॉटमेंट के नतीजे सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट icar.org पर (ICAR Round 1 Counselling Result) उपलब्ध होंगे। अलॉटमेंट का नतीजा घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी के सवालों का ऑनलाइन जवाब देने, डॉक्यूमेंट्स दोबारा जमा करने, सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने और प्रोविजनल एडमिशन लेटर जेनरेट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
यहां उम्मीदवारों के लिए एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 है। एडमिशन प्रक्रिया के तहत, कॉलेज जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स और दोबारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए ICAR काउंसलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
ICAR ound 1 Counselling Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले icar.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAR Counselling Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- सीट अलॉटमेंट लेटर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां आप राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से लेकर फीस जमा करने की तारीख जान सकते हैं।
ICAR Round 1 Counselling Documents, Fees Submition Date
- आईसीएआर कीउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट - 31 जुलाई 2026
- डॉक्यूटमेंट्स वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख - 2 अगस्त 2026
- डॉक्यूमेट्स री सबमिट - 3 अगस्त 2026
- विश्वविद्यालयों द्वारा दोबारा जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन का समापन - 3 अगस्त 2026
- उम्मीदवारों द्वारा सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की समय-सीमा समाप्त - 3 अगस्त 2026
क्या होती है आईसीएआर राउंड 1 काउंसलिंग
बता दें आईसीएआर राउंड 1 काउंसलिंग कृषि और संबद्ध विषयों के स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी पाठ्यक्रमों में योग्य उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कैटेगिरी और सीटों की उपलब्धता और भरे गए कॉलेज विकल्पों के आधार पर पहली बार सीट आवंटित करने की प्रक्रिया होती है। इस चरण में उम्मीदवारों को देशभर के ICAR से संबद्ध कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीट दी जाती है। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन स्वीकृति, आवश्यक शुल्क जमा करना और दस्तावेज सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं
