एजुकेशन

ICAI CA Inter, Final Result 2023: केवल इस वेबसाइट से देख सकेंगे सीए नवंबर परीक्षा का रिजल्ट

ICAI CA Inter, Final November Result 2023: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम घोषित करने की लगभग तैयारी कर ली है। उम्मीदवार केवल यहां दिए गए वेबसाइट से ही इन परिणामों को चेक कर सकेंगे।

Image

आईसीएआई सीए इंटर, अंतिम परिणाम 2023

ICAI CA Inter, Final November Result 2023/CA Intermediate, Final Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम घोषित करने की लगभग तैयारी कर ली है। उम्मीदवार केवल यहां दिए गए वेबसाइट से ही इन परिणामों को चेक कर सकेंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से नवंबर सत्र के लिए आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर का परिणाम 9 जनवरी 2024 को घोषित होने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के साथ पंजीकरण नंबर दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसकी कई साइट्स होने की वजह से छात्र भ्रमित हो सकते हैं, ऐसे में हमने सभी आधिकारिक साइट की जानकारी यहां दी है।

icai.nic.in पर सीए इंटर फाइनल रिजल्ट

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 9 जनवरी 2024 को घोषित होने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं, लेकिन परिणाम देखने के लिए क्रेडिंशियल जरूरी है।

इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4, 6 और 8 नवंबर, 2023 को और ग्रुप II परीक्षा 10, 13, 15 और 17 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। फाइनल कोर्स ग्रुप I परीक्षा का आयोजन 1, 3, 5 और 7 नवंबर 2023 को किया गया था जबकि ग्रुप II का आयोजन 9, 11, 14 और 16 नवंबर, 2023 को किया गया था।

आईसीएआई सीए इंटर, अंतिम परिणाम 2023: परिणाम जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें

  • icai.nic.in
  • icaiexam.icai.org
  • caresults.icai.org

प्रत्येक परीक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉप स्कोरर के नाम आईसीएआई द्वारा जारी होने वाले सीए इंटर फाइनल परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article