एजुकेशन

ICAI CA May Admit Card 2026: ICAI ने मई में होने वाली इंटर फाइनल एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड

ICAI CA May Admit Card 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई में होने वाली इंटर फाइनल एग्जाम के लिए eservices.icai.org पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

ICAI CA May Admit Card 2026

ICAI CA May Admit Card 2026 Download: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई में होने वाली इंटर फाइनल एग्जाम के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो eservices.icai.org या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ICAI CA May Hall Ticket 2026 पाने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी यूजर ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

ICAI CA May Exam Date

आधिकारिक टाइमटेबल के मुताबिक, CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई 2026 को होंगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 13 मई 2026 को होंगी। इसी तरह, CA फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई 2026 को होंगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 12 मई 2026 को होंगी।

ICAI CA May Admit Card 2026

ICAI CA May Admit Card 2026

ICAI CA May Admit Card 2026 Download Link तक कैसे पहुंचें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को पूरा करें

1. ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।

2. इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए ICAI CA May Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. हॉल टिकट की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

6. आगे जरूरत पड़ेगी इसलिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

ICAI CA May Admit Card 2026 for Intermediate - Direct Link

अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

प्रवेश पत्र में किस जानकारी को करना है चेक

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, रोल नंबर, चुना गया ग्रुप, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा की तारीखें और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी शामिल होती है। अगर कोई भी गड़बड़ी मिलती है, तो उन्हें बिना किसी देरी के ICAI के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article