मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से Strait of Hormuz से सभी देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं है। इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप Panama Canal के बारे में जानते हैं, आखिर क्यों Strait of Hormuz के साथ Panama Canal की बातें की जा रही हैं? Panama Canal भी अगर बंद हो जाए तो क्या होगा? अगर आप भी करेंट अफेयर्स पढ़ना पसंद करते हैं या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस बारे में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।
पनामा नहर साउथ अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका के बीच बनाया गया था। पनामा नहर का आधिकारिक उद्घाटन 15 अगस्त, 1914 को हुआ था। हालांकि, 1881 में फ्रांस ने इसे बनाने की कोशिश शुरू की थी, लेकिन 1889 तक वह असफल रहा। इसके बाद 1904 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसका निर्माण कार्य अपने हाथ में ले लिया और इस विशाल परियोजना को पूरा किया।
Panama Canal दो महासागरों को जोड़ता है। इसके एक तरफ अटलांटिक महासागर है, तो दूसरी तरफ पैसिफिक यानी प्रशांत महासागर है। हर साल औसतन 14000 जहाजों को यहां आने जाने में मदद मिलती है।
Panama Canal केवल दो महासागरों को जोड़ने का काम नहीं करता, ये एक अहम शॉर्टकट है, जो करोड़ो अरबों रुपये के खर्चो और माल पहुंचने में लगने वाले समय को बचाने के लिए बनाया गया था।
पनामा कनाल की वजह से पानी के जहाजों को दक्षिण अमेरिका का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नहर की वजह से 15,000 किमी की दूरी कम हो गई। इसकी वजह से समुद्री परिवहन सस्ता और तेज हो गया है।
अगर आपको पानी के रास्ते एशिया से यूरोप जहाज भेजना हो या यूरोप से एशिया आना हो, तो ऐसे में उसे पूरा दक्षिण अमेरिका का चक्कर लगाना होगा, जो कि बहुत घाटे का सौदा होगा, क्योंकि ये चक्कर 15000 किमी से ज्यादा का होगा।
न केवल अत्यधिक ईंधन की जरूरत होगी, बल्कि कई हफ्तों का समय भी लगेगा। यही नहीं इन व्यापारियों में ज्यादातर लोग ट्रेड को रोक देंगे, जिसका असर सीधा तीन से चार महाद्वीपों पर पड़ेगा - एशिया, यूरोप और अमेरिका