एजुकेशन

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 की परीक्षा हुई रीशेड्यूल, जानें अब कब होगा एग्जाम

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2 के पेपर 5 को रीशेड्यूल किया है। यह परीक्षा 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Image

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2 के पेपर 5 को रीशेड्यूल किया है। आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2, पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स का समय बदल दिया है। यह पेपर पहले 15 जनवरी को होना था, लेकिन महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा अब 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ध्यान रहे यहां केवल इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की तारीख में बदलाव किया गया है। अन्य सभी परीक्षाएं निर्धारित तारीख को ही आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में पहले से जारी किए गए प्रवेश पत्र पुनर्निर्धारित तिथि यानी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) के लिए मान्य होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप के जरिए अपना नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: ऐसे देखें नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • यहां आप अपना नोटिस चेक कर सकते हैं।

CA Inter 1 & 2 Group Exam Date: सीए इंटर 1 और 2 ग्रुप की परीक्षा

बता दें आईसीएआई सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 6 जनवरी, 8 जनवरी और 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 12 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी को निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

CA Foundation & Final Exam Date: यहां देखें सीए फाउंडेशन और फाइनल की परीक्षा

वहीं आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2026 की परीक्षाएं 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएंगी, जबकि सीए फाइनल 2026 की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 5, 7 और 9 जनवरी को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी को निर्धारित हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article