टीवी मसाला

Anil Kapoor और फराह खान ने महिला स्टंट डायरेक्टर को करवाया 9 घंटे करना इंतजार, हुआ बवाल तो मांगनी पड़ी माफी

Anil Kapoor Apologized To The Female Stunt Director: अनिल कपूर के रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1% में एक स्टंट डायरेक्टर को इंतजार करवाना भारी पड़ गया। इस मामले में अनिल कपूर और फराह खान को माफी मांगनी पड़ी है।

Image

farah khan-anil kapoor (photo credit- instagram)

Anil Kapoor Apologized To The Female Stunt Director: रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%' (India Ke Top 1%) के होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) अचानक ही विवादों में आ गए हैं। अनिल कपूर इस शो के जरिए टीवी पर छाए हुए हैं, लेकिन उनकी एक हरकत देख लोग हैरान रह गए हैं। स्टंट निर्देशक और 'बॉडी डबल' गीता टंडन ने अनिल कपूर पर सेट पर 9 घंटे तक इंतजार करवाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर गीता टंडन ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके अपनी भड़ास निकाली है। गीता ने ये भी खुलासा किया कि उनके साथ सेट पर अच्छा बर्ताव नहीं हुआ है, जिसके बाद एक्टर को सामने आकर माफी मांगनी पड़ी है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: बेटी तारा की आवाज सुन फफककर रोईं Mahhi, आम्रपाली दुबे ने स्काउट OP की उड़ाई धज्जियां

    गीता टंडन का अनिल कपूर पर आरोप

    गीता टंडन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सेट पर मिले बुरे अनुभव का खुलासा किया है और बताया है कि कैसे उन्हें सेट पर 9 घंटे इंतजार करना पड़ा और उनके किसी ने पानी तक नहीं पूछा। गीता ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें इस शो में आने का एक भी पैसा नहीं मिल रहा था। वह बस इस शो में आने के लिए इसलिए राजी हुई थी क्योंकि इससे उन्हें भी पॉपुलैरिटी मिलने वाली थी। गीता के मुताबिक, इस शो के लिए उन्होंने अपनी एक दिन की शूटिंग छोड़ी और बेटे को भी गोवा से वापिस बुला लिया। गीता को इस पोस्ट पर उन तमाम सेलेब्स का समर्थन मिला है, जिन्होंने उनके साथ इंडस्ट्री में काम किया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan, अरिश्फा की मां का कैसेट तोड़ने वाले कदम पर बोलीं...

      अनिल कपूर ने मांगी माफी

      गीता के इस पोस्ट पर अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए माफी मांगी है। अनिल कपूर ने लिखा, 'गीता जी, यह सुनकर मुझे सच में बहुत दुख हुआ। शो के होस्ट के तौर पर, मैं हमेशा यही चाहता हूं कि शो से जुड़े हर व्यक्ति को अच्छा महसूस हो और उनका सम्मान किया जाए। आप और आपके बेटे हमारे मेहमान बनकर आए थे। मुझे अफसोस है कि आपका अनुभव ऐसा रहा। मैं इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय से हूं कि जानता हूं कि सम्मान और गरिमा कितनी मायने रखती है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी को भी ऐसा लगे कि उनके साथ सम्मान से कम बर्ताव किया गया है। मैं आपके फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और इसे साझा करने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।'

      फराह खान ने भी मांगी माफी

      गीता टंडन से फराह खान ने भी माफी मांगी है। फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गीता जी, माफी चाहती हूं। मुझे पता ही नहीं था कि आप वहां हैं। मैं शाम को दूसरे एपिसोड की शूटिंग कर रही थी। अगर मुझे पता होता, तो मैं आपको अपनी वैन में बिठा लेती। अगर अनिल को पता होता तो वह भी ऐसा ही करते। हम आपके और आपकी कड़ी मेहनत का बहुत सम्मान करते हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article