बॉलीवुड

Manish Malhotra Diwali Bash: करीना-सैफ से लेकर अक्षय-ट्विंकल सहित सितारों से जगमगाई दिवाली पार्टी, देखें सेलेब्स के शानदार लुक्स

Manish Malhotra Diwali Bash: बीती रात मनीष मल्होत्रा द्वारा होस्ट की गई दिवाली की शानदार पार्टी में करीना कपूर-सैफ अली खान से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए।

Image

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स

Manish Malhotra Diwali Bash: बॉलीवुड में दिवाली के खास मौके पर सितारों की शानदार पार्टियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्ममेकर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर एक शानदार दिवाली पार्ट होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, काजोल और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों की मौजूदगी ने महफिल में चार चांद लगा दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल)

करीना कपूर-सैफ अली खान ने लूटी महफिल

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। करीना ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई चमचमाती सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना रहा था। सैफ अली खान ब्लैक कुर्ते और व्हाइट पैंट में काफी क्लासी नजर आए।

पार्टी में शामिल हुई अक्षय कुमार की फैमिली

अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ पार्टी में पहुंचे। खास बात यह रही कि तीनों ने व्हाइट कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग की। अक्षय कुमार कढ़ाईदार शेरवानी और मैचिंग स्टोल में नजर आए जबकि ट्विंकल खन्ना शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आरव भी स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए।

काजोल-न्यासा देवगन का दिखा ट्रेडिशनल लुक

काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ इस शानदार पार्टी का हिस्सा बनीं। काजोल ने ब्लैक वेलवेट साड़ी पहनी थी, जिस पर खूबसूरत एम्बेलिश्ड बॉर्डर था। दूसरी तरफ न्यासा व्हाइट और गोल्डन फिश-कट ड्रेस में नजर आईं। उनके आउटफिट के साथ फ्लोर लेंथ दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा था।

जान्हवी-दिशा के ग्लैमरस अंदाज ने खींचा ध्यान

जान्हवी कपूर ने ब्लैक और गोल्डन लहंगे को कैरी किया, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं दिशा पाटनी ने व्हाइट शीर साड़ी के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना था। शोभिता धुलिपाला भी अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहीं। उनका यह लुक पार्टी के सबसे खास फैशन स्टेटमेंट्स में शामिल रहा।

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर भी आए नजर

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में अनन्या पांडे सिल्वर कलर के ग्लैमरस लहंगे में पहुंचीं। वहीं उनके एक्स-बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर ब्लैक जोधपुरी आउटफिट में नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सुहाना खान-गौरी खान ने जीता दिल

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पार्टी में पहुंचीं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया। सुहाना का एलिगेंट अंदाज और गौरी खान का क्लासी लुक सोशल मीडिया पर फैन्स द्वरा खूब पसंद किया गया।

इन सितारों ने भी पार्टी में लगाई चार चांद

इस स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में सिर्फ यही सितारे नहीं पहुंचे। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तमन्ना भाटिया, शरवरी वाघ और विक्की कौशल समेत कई मशहूर हस्तियां नजर आईं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी पार्टी में शिरकत की।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article