इंतजार हुआ खत्म! ICAI CA Foundation Intermediate Result 2024 की घोषणा कर दी गई है। जिन छात्रों ने CA फाउंडेशन और CA इंटर सितंबर परीक्षा में भाग लिया था वे ICAI Official Website icai.nic.in से रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि रिजल्ट लिंक यहां खबर में भी मौजूद है। ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। CA इंटर ग्रुप 1 परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गई थी और CA इंटर परीक्षा ग्रुप 2 परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई थी।
ICAI CA Foundation Intermediate Result 2024 Date and Time
ICAI ने पहले से रिजल्ट की डेट या टाइम की जानकारी नहीं दी थी, इसलिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार रिजल्ट पर नजर बनाए हुए थी। ICAI CA Foundation Result 2024 Release date पर कोई पुख्ता खबर नहीं थी, लेकिन ICAI ने हाल ही में कहा था, "सितंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवार इसे icai.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं।"
कैसे देखें रिजल्ट, ICAI CA Foundation Result 2024 Login
ICAI ने कहा था कि, "यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।"
ICAI CA Foundation Result 2024 September How to See
आईसीएआई सीए फाउंडेशन इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 देखने का तरीका- रिजल्ट पोर्टल या वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- ICAI CA Foundation Intermediate Result 2024 Link पर जाएं।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - रोल नंबर और पंजीकरण संख्या।
- विवरण सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।
What's next for qualified candidates?
चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स की फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इंटरमीडिएट कोर्स में प्रवेश लेने के पात्र हो जाएंगे। इसी तरह, इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, छात्र फाइनल कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
ICAI CA Foundation Result 2024 Topper list और CA Intermediate Result 2024 Pass Percentage की जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी।
