The Institute of Chartered Accountants of India, ICAI Chartered Accountancy (CA) फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा परिणाम जल्द ही संभवत: आज 30 दिसंबर को जारी कर सकता है, परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच किया गया था, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके व वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ICAI CA Foundation December Exam देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 से 20 दिसंबर हुआ था। अब इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार है, जो कि icai.org या icai.nic.in पर जारी किया जाएगा।
आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने हाल ही में ट्वीट में कहा था कि -
कैसे देखें ICAI CA Foundation Result 2022
- पंजीकृत उम्मीदवारों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर ICAI CA Foundation Result 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा
- यहां क्रेडिंशियल डिटेल देनी होगी।
- विवरण सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें।
सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा में चार पेपर शामिल थे। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित किए गए थे और पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए गए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
