एजुकेशन

CA Final Result 2024 OUT: सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, 11500 हुए पास, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICAI CA Final Result 2024 and Toppers List Check: सीए फाइनल नवंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ICAI CA की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in और icai.org पर जाना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ ICAI ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।

Image

CA Final Result Nov 2024 OUT

Photo : Times Now Digital

ICAI CA Final Result 2024 and Toppers List Check: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ICAI CA की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in और icai.org पर जाना होगा। रिजल्ट के साथ-साथ ICAI ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। सीए फाइनल नवंबर सेशन की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। इस साल सीए फाइनल में कुल 11500 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

सीए फाइनल परीक्षाएं 3 से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थीं। वहीं ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को हुई थीं। जबकि, ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 14 नवंबर 2024 को आयोजित हुई थीं। अब इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ICAI CA Final Result ऐसे करें चेक

  • सीए फाइनल का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर CHECK RESULTS के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर CA Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Roll Number और PIN दर्ज करें।
  • लॉगिन होते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICAI CA Final Result 2024 Link यहां डायरेक्ट चेक करें।

CA Final Result 2024: मई में कैसा था रिजल्ट?

इस साल मई में होने वाली सीए फाइनल की परीक्षा में कुल 74,887 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 20,479 पास हुए। वहीं, दूसरे ग्रुप की परीक्षा में 58,891 परीक्षार्थी थे। इनमें से 21,408 को सफलता हासिल हुई थी। इसके अलावा दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले छात्रों की संख्या 35,819 थी जिनमें से 7122 पास हुए। दोनों ग्रुप एक साथ देने वालों का पास प्रतिशत 19.88 था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article