ICAI CA Final, Inter Result 2023: सीए इंटरमीडिएट व फाइनल के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) अगले सप्ताह सीए इंटरमीडिएट व फाइनल के रिजल्ट की घोषणा कर (CA Inter Result) सकता है। इस बात की जानकारी आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडलवाल ने दी, उन्होंने बताया कि आईसीएआई अगले सप्ता 5 से 6 जुलाई के बीच रिजल्ट की घोषणा कर (CA Final Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI CA Final Result 2023: कब आयोजित की गई थी परीक्षाएं
बता दें इस बार सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1 मई, 3, 6, 8 और 10 मई को आयोजित की गई थी। जब सीए ग्रुप 2 की परीक्षाएं 12 मई, 14, 16 और 18 मई 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं सीए फाइनल फर्स्ट ग्रुप की परीक्षा 1 मई, 2, 4, 7 और 9 मई को थी और दूसरे ग्रुप की परीक्षा 11 मई, 13, 15 और 17 मई को निर्धारित थी। उम्मीद है कि, इंटरमीडिएट व फाइनल का रिजल्ट एक ही दिन अलग अलग समय पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणा चेक कर सकेंगे।ICAI CA Final, Inter Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Intermediate & Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
