एजुकेशन

IBPS SO SLP 13th Exam 2023: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड, अगले माह इस दिन होगी परीक्षा

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 21, 2023, 03:00 PM IST

IBPS SO SLP 13th Exam 2023 Hall Ticket Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने आईबीपीएस एसओ XIII परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Image

आईबीपीएस एसओ एसएलपी 13वीं परीक्षा

IBPS SO SLP 13th Exam 2023 Admit Card Download: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने बड़ा अपडेट जारी किया है, जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस एसओ XIII परीक्षा 2023 के लिए फॉर्म भरा था, वे अब आईबीपीएस की वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती के जरिये विभिन्न विभागों में IBPS SO Recruitment की जाएगी।

आईबीपीएस एसओ XIII भर्ती के माध्यम से आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, विपणन अधिकारी, कानून अधिकारी, राजभाषा अधिकारी और अन्य पदों पर सामान्य भर्ती की जाएगी। कोई भी उम्मीदवार जो इस आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर एसओ XIII भर्ती 2023 में रुचि रखता है और पात्रता पूरी करता है, वह एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देख सकता है।

  • इन पदों के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि :01/08/2023
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21/08/2023
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21/08/2023
  • प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 30-31 दिसंबर 2023
  • प्रवेश पत्र उपलब्ध: आज से 21/12/2023
  • मुख्य परीक्षा तिथि: 28/01/2024
IBPS SO 13th Pre Admit Card 2023 Download Link

IBPS समय समय पर एसओ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करता रहता है, यदि आप भी आगामी विज्ञप्ति के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो ध्यान रहे, आईबीपीएस फॉर्म की फीस सामान्य/ओबीसी वर्ग से 850 रुपये व एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग से 175 रख सकता है। इसके अलावा उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article