एजुकेशन

IBPS SO Result 2022: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट, ibps.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 7, 2023, 12:43 PM IST

IBPS SO Result 2022: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) जल्द ही स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी करेगा।

Image

IBPS SO Result 2022

Photo : iStock

IBPS SO Result 2022, IBPS Specialist Officer Prelims Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा के नतीजे चेक कर सकेंगे।

IBPS SO Prelims Exam 2022: कब हुई परीक्षा

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ‌प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा 29 जनवरी 2023 और इंटरव्यू फरवरी या मार्च 2023 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

IBPS SO Prelims Result 2022: जल्द जारी होंगे नतीजे

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट की तारीख तो फिलहाल नहीं जारी की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download IBPS SO Prelims Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

IBPS SO Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 710 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर‌ 1 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article