एजुकेशन

Railway Recruitment 2023: रेलवे में 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 4, 2023, 04:33 PM IST

Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। देशभर में 10वीं पास के लिए रेलवे में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी के इच्छुक हैं तो यहां सारी डिटेल चेक कर सकते हैं।

Image

रेलवे भर्ती 2023

Photo : iStock

Railway Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। रेलवे ने देशभर में 10वीं पास के लिए तकरीबन 7914 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Railway Jobs 2023: रेलवे में कई पद खाली

दक्षिण मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 4103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 29 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Railway Apprentice Recruitment 2023: इन पदों पर निकली भर्ती

दक्षिण पूर्वी रेलवे में भी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर और कारपेंटर सहित अप्रेंटिस 2026 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी 2 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन करने की तारीख 10 जनवरी से 10 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।

Indian Railway Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Railway Bharti 2023: नोटिफिकेशन कर लें चेक

योग्य अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article