एजुकेशन

IBPS SO Prelims Result 2024: घोषित हुए आईबीपीएस स्पेशल ऑफिसर भर्ती प्री परीक्षा के रिजल्ट, ibps.in पर करें चेक

IBPS SO Prelims Result 2024 Link: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्री परीक्षा 2024 के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IBPS SO Prelims Result 2024 Online Check कर सकेंगे।

Image

आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित

IBPS SO Prelims Result 2024 Link: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज 3 दिसंबर को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने संबंधित परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी IBPS SO Prelims Result 2024 Online Check कर सकेंगे।

एक जानकारी के अनुसार, IBPS इस भर्ती अभियान के माध्यम से 896 रिक्तियों को भरेगा।

IBPS SO Prelims Result 2024 How to Check

उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

चरण 1: IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, 'Result Status of Online Preliminary Examination for CRP- SPL-SIV' लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दें, और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड व प्रिंट न भूलें।

जो उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे, वे IBPS SO Mains Exam 2024 में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसका आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जो उम्मीदवार सफल हुए हैं उन्हें बधाई, वे मेंस परीक्षा की तैयारी तेज कर दें, और एडमिट कार्ड व दूसरे अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article