एजुकेशन

IBPS RRB PO Admit Card 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

IBPS RRB PO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ भर्ती के लिए RRB PO Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। IBPS RRB PO परीक्षा का आयोजन इसी महीने की 22 और 23 तारीख को किया जाएगा।

Image

IBPS Admit Card

IBPS PO Exam Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ने ऑफिसर स्केल 1 पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों ने भी इसके लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर 2025 को कराया जाना है।

कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 23 नवंबर 2025 तक ही मौजूद रहेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर जन्मतिथि डालनी होगी।

उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड... How to dowload IBPS PO Exam Admit Card:

उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

आपको Online Preliminary Exam Call Latter for CRP-RRBs-XIV- Officer Scale 1 पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

उम्मीदवार इस बात पर दें ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा सेंटर पर अपनी फोटो लगी हुई एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी भी साथ लेकर जाएं। साथ ही पहचान वेरिफिकेशन के लिए एक फोटो आईडी कार्ड भी साथ लेकर जाए। राशन कार्ड और लर्निंग लाइसेंस की फोटो आईडी प्रूफ को नहीं माना जाएगा।

बताते चलें कि प्री परीक्षा में 80 प्रश्न पूछे जाने हैं, जिनका कुल अंक 80 ही होगा। दो सेक्शन में ये एग्जाम कराया जाएगा। पहले सेक्शन में रीजनिंग के 40 सवाल होंगे जिसके लिए कुल 25 मिनट का समय दिया जाएगा। दूसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों के पास 20 मिनट का समय होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article