एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 Released: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आप आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 Released

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026 Released: आईबीपीएस आरआबी क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS RRB Clerk Mains Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,002 कार्यालय सहायक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS Clerk Mains Admit Card 2026: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क मेन्स की परीक्षा

बता दें आईबीपीएस क्लर्क मेन्स की परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी दी गई होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS RRB Clerk Mains Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमि कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IBPS RRB Clerk Mains Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यहां आप आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article