एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Exam Tips: 45 मिनट में 80 सवालों के जवाब, इन ट्रिक्स को फॉलो करके दें क्लर्क की परीक्षा

IBPS RRB Clerk Exam 2024 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की तरफ से रीजनल रूरल बैंक में क्लर्क भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। IBPS RRB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न और एग्जाम से जुड़े कुछ टिप्स को जरूर ध्यना में रखें।

Image

IBPS RRB Clerk एग्जाम पैटर्न

Photo : Times Now Digital

IBPS RRB Clerk Exam 2024 Date and Time: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कमर कस लें। IBPS RRB Office Assistant के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। अब कुछ दिनों के भीतर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में अच्छे से जान लें। बता दें कि इस बार परीक्षा 17 अगस्त और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम पैटर्न और एग्जाम टिप्स नीचे देख सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Exam Pattern: जानें कैसे होगी परीक्षा

  • ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाती है।
  • प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT Mode) में होती है।
  • इस परीक्षा में कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं।
  • प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग से 40 और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40 यानी कुल 80 सवाल आते हैं।
  • हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा 80 मार्क्स की होती है।
  • खास बात यह है कि इन 80 सवालों को हल करने के लिए 45 मिनट का ही समय होता है।

IBPS RRB Clerk Exam Tips: ऐसे सॉल्व करें पेपर

निगेटिव मार्किंग: ध्यान रहे कि कंप्यूटर बेस्ड प्रीलिम्स परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत सवाल पर 0.25 अंक यानी चार गलत जवाब पर एक अंक काट लिए जाएंगे। सवाल का जवाब जब तक कंफर्म ना हो ना मार्क करें।

कम समय लें: हर एक सवाल के लिए 30 सेकेंड तक का ही समय होगा। ऐसे में सवाल पर ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। अगल जवाब ना आ रहा हो तो अगले सवाल पर चले जाएं।

गलत जवाब से बचें: परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी इसलिए गलत जवाब देने के बाद सुधारने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में गलत जवाब देने से बचना होगा।

माउस पर कंट्रोल रखें: कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट के दौरान एग्जाम हॉल में मिलने वाले माउस पर कंट्रोल रखें। कभी-कभी घबराहट में गलत जवाब पर मार्क हो जाता है और मार्क्स कट जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article