एजुकेशन

IBPS Clerk Score Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, इस लिं​​क से करें चेक

IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Release: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान, IBPS ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Download कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस क्लर्क स्कोर कार्ड 2024 जारी

IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Download: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान, IBPS ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए स्कोरकार्ड जारी कर दिया है, उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपने नंबर देख लेने चाहिए, क्योंकि निश्चित समय के लिए इन स्कोरकार्ड को देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। IBPS Clerk Score Card 2024 Official Website ibps.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Download कर सकते हैं।

इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ibps.in पर लॉग इन करना होगा।

IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Date

बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान, IBPS ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2024 को आज 4 अक्टूबर को जारी किया है और इन्हें 12 अक्टूबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।

IBPS Clerk Score Card 2024 Official Website

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे दूसरे दौर यानी मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। उम्मीदवार स्कोरकार्ड देखने के लिए ibps.in पर जाएं।

IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Download

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, IBPS का लक्ष्य कुल 6,128 लिपिक पदों को भरना है। उम्मीदवार स्कोरकार्ड पर सेक्शन-वार और कुल अंकों दोनों की जानकारी देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

IBPS Clerk Score Card 2024 How to Check

  • IBPS Official Website ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, बाईं ओर “CRP-Clerical” देखें
  • “Scores of Preliminary Examination for CRP-Clerical Cadre-XIV” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसी जानकारी दर्ज करें
  • IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • IBPS Clerk Score Card 2024 Prelims Download करें।

IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 रिजल्ट 1 अक्टूबर को जारी किया गया था और IBPS Clerk XIV Result देखने के लिए लिंक 7 अक्टूबर 2024 तक सक्रिय रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article