एजुकेशन

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द, इस दिन होगा मेन्स का एग्जाम

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IBPS Clerk Prelims Result 2025) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (IBPS Clerk Prelims Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IBPS Clerk Prelims Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Prelims Result 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IBPS Clerk Prelims Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS Clerk Prelims Result 2025: कब हुई थी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा

बता दें आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 29 नवंबर, 2025 को होने वाली आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 13533 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

IBPS Clerk Prelims Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का PDF आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IBPS Clerk Prelims Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

आईबीपीएस क्लर्क के स्कोर कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्तांक, कुल मार्क्स, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर दिया होगा।

IBPS Clerk Salary: आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी

संस्थान ने 27 अक्टूबर को आईबीपीएस क्लर्क 2025 के रिक्त पदों को बढ़ाकर कुल 13,533 पद करने की घोषणा की। पिछली घोषणा की तुलना में 3,200 से अधिक पदों की यह वृद्धि विभिन्न राज्यों के उम्मीदवारों के लिए चयन के अवसरों को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाती है। आईबीपीएस क्लर्क के सालरी की बात करें तो यहां वेतन भत्ते सहित लगभग 28,000 रुपये प्रति माह से शुरू होता है और शहर के वर्गीकरण के आधार पर अलग अलग होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article