एजुकेशन

School Closed Today: आज से दो दिन स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी, जारी हुआ निर्देश

School Closed News Today and Tomorrow: शहर में भारी बारिश को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी का आदेश दिया है। 13 और 14 अगस्त को स्कूल आधे दिन की छुट्टी पर रहेंगे। अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, या आपके बच्चे स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है

Image

हैदराबाद में 13 व 14 अगस्त को स्कूलों में हाफ डे

Hyderabad School Closed News: हैदराबाद शहर में भारी बारिश को देखते हुए, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी का आदेश दिया है। यहां 13 और 14 अगस्त को स्कूल आधे दिन की छुट्टी पर रहेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली छात्रों का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। (School Closed in Hyderabad due to Rain) अगर आप भी स्कूली छात्र हैं, या आपके बच्चे स्कूलों में पढ़ने जाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है

शहर में अगले 72 घंटे बेहद जोखिम भरे हैं। अलर्ट जारी कर दिया गया है और शहर की आपदा राहत एजेंसी को यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है।

हाइड्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने कहा कि कई इलाकों में, खासकर मेडचल जिले और साइबराबाद में, 100 से 150 मिमी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

Hyderabad School Closed notice

हैदराबाद मे दो दिन स्कूलों में हाफ डे का नोटिस

Hyderabad School Closed due to Rain

आईएमडी हैदराबाद प्रमुख डॉ. के. नागरत्ना ने जीएचएमसी सीमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और "भारी से बहुत भारी बारिश या कभी-कभी बहुत तेज़ गरज के साथ बौछारें" पड़ने की चेतावनी दी है, जिससे अचानक बाढ़ का खतरा है। हनमाकोंडा, जनगांव, महबुबाबाद, वारंगल और यदाद्री भुवनगिरि आज रेड अलर्ट पर हैं और मेडक, संगारेड्डी और विकाराबाद गुरुवार, 14 अगस्त को रेड अलर्ट पर रहेंगे।

अगले दो दिनों के लिए, भद्राद्री कोठागुडेम, हैदराबाद, जयशंकर भूपालपल्ली, करीमनगर, मेडचल-मलकजगिरी, मुलुगु, पेद्दापल्ली, रंगा रेड्डी, नलगोंडा खम्मम ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article