HTET 2025 Admit Card Download: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024-25 के लिए एडमिट कार्ड/ हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा HTET 2025 लेवल 1, 2 और 3 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in व खबर में दिए HTET 2025 Admit Card Download Direct Link से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने हॉल टिकट देखने के लिए अपना पासवर्ड, पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए महत्वपूर्ण नोट्स/ निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।
इस परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 673 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें 4 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे। लेवल 3 (PGT) परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। लेवल 2 (टीजीटी) परीक्षा 31 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उसी दिन, यानी 31 जुलाई (गुरुवार) को, लेवल 1 (पीआरटी) परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से 2 घंटे पहले केंद्र
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की जरूरत है। इस दौरान कई तरह से जांच की जा सकती है, जैसे मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मुख्य द्वार पर अंगूठे के निशान का डेटा लेना शामिल है।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि निर्धारित परीक्षा समय से ठीक 1 घंटा पहले प्रवेश बंद हो जाएगा और उसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बोर्ड ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि यदि उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी कठिनाई आती है, तो वे बोर्ड कार्यालय के टेलीफोन नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।
