एजुकेशन

HSSC Group C Result: हरियाणा ग्रुप सी परीक्षा ​की आंसर की रिजल्ट यहां से करें चेक

HSSC CET Group C Result Date: हरियाणा एसएससी ने सीईटी ग्रुप सी परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि भी देख सकते हैं।

Image

हरियाणा ग्रुप सी परीक्षा की आंसर की रिजल्ट

HSSC CET Group C Exam Result Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीईटी ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, बता दें बीते दिन हरियाणा एसएससी ने इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां से रिजल्ट की अनुमानित तिथि भी देख सकते हैं।

जो उम्मीदवार HSSC CET Group C Exam के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in से आंसर की देख सकेंगे, ध्यान रहे, यह प्रोविजनल आंसर की है, यानी उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर अगर जरूरी समझें तो आपत्ति कर सकते हैं, इसके बाद आयोग आपत्तियों पर गौर करेगा और बाद में फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

HSSC CET Group C Answer Key के खिलाफ 13 जनवरी, 2024 तक आपत्ति की जा सकती है। इसे देखने का तरीका देखें।

एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी आंसर की – कैसे डाउनलोड करें?

  • एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – hssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “Provisional Answer key for the group No. 30 Examination dated 30.12.2023 (Evening Session) - Paper Test Code - CG-VD23 | 2024-01-10\" अन्य समूहों के लिए आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की आ गई होगी, इसे देखें डाउनलोड करें।

कब तक कर सकेंगे आपत्ति

HSSC CET Group C Exam का आयोजन 30 दिसंबर, 2023 और 31 दिसंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। “उम्मीदवार अपनी आपत्ति 11.01.2024 से 13.01.2024 शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अब यदि 13 जनवरी के बाद आपत्तियों पर गौर किया जाएगा, तो इसके एक दो हफ्ते यानी जनवरी अंत तक एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article