एजुकेशन

HSCAP Kerala Plus One Result 2023: जारी हुए एचएससीएपी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 11:51 AM IST

HSCAP Kerala Plus One First Allotment Result 2023: एचएससीएपी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। सामान्य शिक्षा निदेशालय (डीजीई) केरल ने हायर सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (एचएससीएपी) प्लस वन या कक्षा 11 के प्रवेश के पहले दौर के अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की है।

Image

एचएससीएपी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023

HSCAP Kerala Plus One First Allotment Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। सामान्य शिक्षा निदेशालय (डीजीई) केरल ने हायर सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (एचएससीएपी) प्लस वन या कक्षा 11 के प्रवेश के पहले दौर के अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की है। उम्मीदवार एचएससीएपी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट hscap.kerala.gov.in या entry.dge.kerala.gov.in पर चेक कर सकते हैं। हालांकि यहां रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केरल में कक्षा 11 की 3,03,409 सीटों के लिए कुल 4,60,147 छात्रों ने सही तरीके से आवेदन किया था, इनमें से 2,41,104 उम्मीदवारों को पहली सूची में सीटें आवंटित की गई हैं और 62,305 सीटें आगे के प्रवेश दौरों के लिए खाली हैं।

HSCAP Kerala Plus One First Allotment Result 2023 - प्रवेश के लिए इस तारीख को करें आवेदन

पिछली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहले दौर में चयनित उम्मीदवार 19 से 21 जून के बीच प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलॉटमेंट रिजल्ट की जानकारी 'कैंडिडेट लॉगइन-एसडब्ल्यूएस' और कैंडिडेट लॉगइन में 'फर्स्ट अलॉट रिजल्ट्स' लिंक के जरिये मिल सकती है।

केरल कक्षा 11 के पहले आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और जिले का नाम हैं। एचएससीएपी केरल प्लस वन 2023 पंजीकरण प्रक्रिया 02 से 09 जून, 2023 तक चली थी। डीएचएसई, केरल ने 13 जून, 2023 को प्लस वन ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की थी। अब, केरल Kerala Plus One Seat Allotment Result 2023 जारी किया गया है।

इन रिजल्ट को देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article