एजुकेशन

HPSC HCS Result 2024: हरियाणा पीसीएस का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

HPSC HCS Result 2024 Declared: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार HPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

हरियाणा पीसीएस का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

Haryana PCS Result 2024: हरियाणा स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार HPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गय था। वहीं, परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।

HPSC HSC Result 2024 ऐसे करे चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर latest updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Result of HCS (Ex.Br.) & other Allied Services Preliminary Exam-2023 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।

स्टेप 5: अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख लें।

Haryana PCS Prelims Resultयहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

रिजल्ट के पीडीएफ में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का रोल नंबर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 121 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें एचसीएस के 3, डीएसपी के 6, ईटीओ के 8 और बीडीपीओ के 37 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा, ए क्लास नायब तहसीलदार के 28, डीएफएसओ के 1 और टीएम के 4 पदों पर भर्तियां होंगी।

कब होगी मेन्स परीक्षा?

हरियाणा पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, पीसीएस मेन्स परीक्षा का आयोजन 30 मार्च और 31 मार्च 2024 को होगा। एग्जाम पैटर्न वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article