एजुकेशन

Sarkari Naukri: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स (ASN) के 312 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश में नर्स की भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स (ASN) के 312 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती पांच वर्ष की निर्धारित अवधि के लिए एंगेजमेंट आधार पर की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन 120 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में नर्सिंग विषय के साथ सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, तार्किक क्षमता, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

अधिसूचना के अनुसार केवल हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में पंजीकरण होना भी जरूरी है। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹25,000 प्रति माह का समेकित मानदेय (Consolidated Honorarium) दिया जाएगा। यह नियुक्ति पांच वर्षों के लिए होगी और इसे नियमित सरकारी सेवा नहीं माना जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित सभी अपडेट, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article